बदायूं: मिघौनिया गांव में तालाब में लापता बुजुर्ग का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की
Budaun, Budaun | Apr 17, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के मिघौनिया गांव के तालाब में उनका शव मिला। परिजनों का कहना है कि उनके चेहरे पर तेजाब या केमिकल डाला गया है। फिलहाल परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने दुलार सिंह के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।