कर्वी: कर्वी के भारतपुर निवासी किसान ने वन विभाग पर जमीन में कब्जा करने का लगाया आरोप, न्याय की फरियाद लेकर पहुंचे कर्वी तहसील
कर्वी के भारतपुर निवासी किसान मईयादीन ने कर्वी रेंज की वन विभाग पर उसकी एक बीघा चार बिस्वा जमीन में कब्जा करने का आरोप लगाया है। और न्याय की फरियाद लेकर आज गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे कर्वी तहसील पहुंचा है। पीड़ित किसान बताया कि पहले उसके पिता अपनी जमीन पर खेती करते थे,और कुछ दिन खेती बंद करने के बाद वन विभाग ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया।