गाण्डेय: गांडेय प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई आयोजित
Gandey, Giridih | Jul 11, 2026
गांडेय प्रखंड सभागार में शनिवार को 12 बजे पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।