जहानाबाद: नए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस केंद्र में परेड, महिला एवं पुरुष जवानों को अनुशासन व फिटनेस के निर्देश
पुलिस अधीक्षक जहानाबाद के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में परेड का आयोजन किया गया। परेड का उद्देश्य जवानों और पदाधिकारियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्साह को मजबूत करना था। इस दौरान विभिन्न टुकड़ियों के टर्नआउट और अनुशासन का निरीक्षण किया गया। और आवश्यक निर्देश दिए गए।