हाथरस: गांव बरसे के पास टाटा मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर
सासनी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बरसे के पास शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे तक लगभग तेज गति से आ रही टाटा मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी! इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई! जिसको सासनी सीएससी से जिला अस्पताल रेफर किया गया डॉक्टरो ने प्रथम उपचार देने के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है!