प्रयागराज: रामभवन चौराहे पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी नंदगिरी की इनोवा कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
राम भवन चौराहे पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी की इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा कार सवार कल्याणी नंदगिरी तथा चालक घायल हो गए। पुलिस तथा स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचाया गया,जहां पर घायलों का उपचार हो रहा है।घटना गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे हुई है।पुलिस द्वार जांच पड़ताल जारी है।