प्रयागराज: महाकुंभ क्षेत्र में हाथी, घोड़े और रथ पर सवार होकर भव्य तरीके से अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का छावनी प्रवेश किया गया
13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत होगी,ऐसे में विभिन्न अखाड़ों का छावनी प्रवेश का क्रम लगातार जारी है,जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों से साधु संतों का आगमन भी लगातार हो रहा है,आज बृहस्पतिवार को अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का छावनी प्रवेश किया गया, इस दौरान हाथी घोड़े तथा रथ पर सवार होकर हजारों साधु संतों द्वारा महाकुंभ मेला क्षेत्र में छावनी प्रवेश किया गया।