प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 20 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न अखाड़ों के साधु संतों से मुलाकात की
प्रयागराज दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर महाकुंभ के तहत कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया,इस दौरान आज बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 20 में पहुंचे, जहां पर उन्होंने विभिन्न अखाड़ों के साधु संतों से मुलाकात की है,इस दौरान साधु संतों द्वारा सीएम योगी का स्वागत किया गया।