मदनपुर: शिवा बिगहा और अटल बिगहा में बिजली चोरी मामले में पांच लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी
मदनपुर थाना क्षेत्र में अवैध रुप से चोरी कर विद्युत उर्जा उपयोग करते पांच लोग पकड़े जाने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा उन लोगों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराई गई है। विद्युत उर्जा चोरी रोक थाम के लिए एक एसआईटी का गठन सहायक विधुत अभियंता शिवरतन लाल राम के नेतृत्व में की गई। टीम में विधुत कनीय अभियंता राकेश कुमार राम,सारणी पुरुष सुबोध कुमार सिंह।