लोहरदगा: लोहरदगा में साल की अवैध लकड़ी बरामद, तस्कर फरार, वन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
लोहरदगा वन विभाग के रेंजर अरुण कुमार ने मंगलवार शाम 3:00 बजे जानकारी देते हुए कहा की अवैध लकड़ी के गुप्त सूचना आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चरहू गांव में छापेमारी किया गया जहा वन विभाग की गाड़ी देख लकड़ी माफिया लकड़ी छोड़ हुआ फरार हो गया मौके से वन विभाग की टीम ने साल की अवैध लकड़ी का बना चौखट और चौपहल को किया बरामद।