लोहरदगा: केवीके में किसानों के लिए समेकित कृषि प्रणाली पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ
कृषी विज्ञान केंद्र के सभागार में समेकित कृषि प्रणाली द्वारा किसानों के आजीविका सुरक्षा विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को दोपहर 1 बजे किया गया। जिसमें कृषी वैज्ञानिक डॉ राकेश रंजन एवं एलिशमा खाखा मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण में किसानों को समेकित खेती एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। मौके पर जैविक खाद के रूप में कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट, गोब