लोहरदगा: लोहरदगा में जंगल से भटक कर शहरी क्षेत्र में घुसे एक नीलगाय को वन विभाग ने किया रेस्क्यू।
लोहरदगा जिले के किस्को के जंगल से भटक कर लोहरदगा के जयनाथपुर मंगलवार दोपहर 2:00 बजे पहुंचा नीलगाय. जंगल से भटकने के बाद कई गांव से होकर लोहरदगा के जयनाथपुर में पहुंचा नीलगाय. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नीलगाय के सावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस जंगल में छोड़ने की तैयारी में जुट गई है।