कटनी नगर: झिंझरी चौकी पुलिस की बड़ी सफलता लूट के आरोपी को अमृतसर पंजाब से किया गिरफ्तार, रास्ता रोक दिया था लूट को अंजाम
21मई की सुबह फरियादी अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम गैतरा से धरमपुर जा रहा था इसी दौरान पिपरौध से जयंती नगर मार्ग पर दो अज्ञात व्यक्ति उन्होंने जबरन रोका और मारपीट कर बाईक छीन कर भाग निकले।पुलिस ने आरोपी मनराज उर्फ मनमोहित सिंह 35 वर्ष निवासी मीराकोर्ट थाना कम्बो अमृतसर पंजाब से पकड़ा गया। थाना प्रभारी संजय दुबे ने आज गुरुवार शाम 7:30 पर जानकारी दी।