गोला: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के मामले में सीकरीगंज पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढखवा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविन्द साहनी पुत्र स्वर्गीय रामकेवल साहनी निवासी ढखवा बाजार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा भी बरामद किया है।