दिनारा: दिनारा थाना क्षेत्र में खेत जोतने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Dinara, Rohtas | Jul 13, 2026 दिनारा भानस थाना क्षेत्र के मठिया गांव में सोमवार सुबह 10 बजे खेत से एक किसान का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मठिया गांव निवासी हीरा सिंह के 31 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है।