बेहट: कोटड़ा में बिजली विभाग ने बकायेदारों के कनेक्शन काटे, मचा हड़कंप
सढोली ब्लॉक के गांव कोटड़ा मे बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए तीन घरो से बिजली चोरी पकड़ी वहीं करीब एक दर्जन बकायेदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गयी l बिजली विभाग की हुई कार्रवाई से बकायेदारों मे ह्ड़कंप मचा रहाl जेई ने बताया की चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा