राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 गोरा गांव के पास कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार की घिसटने से मौत
राघोगढ़ के धरनावदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर भीषण एक्सीडेंट में बीती रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। 2 जून को वायरल वीडियो में रुठियाई पुलिस चौकी के गोरा गांव की पुलिया देहरी कट पर कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी, 200 मीटर तक घसीट ले गया। गोविंदपुरा निवासी मनोज भार्गव की दर्दनाक मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ, पुलिस ने मामला जांच में लिया है।