प्रयागराज: फर्जी रसीद गैंग का खुलासा, जार्जटाउन पुलिस ने आरोपी राजीव सिंह को गिरफ्तार किया, कार बरामद
Sadar, Allahabad | May 29, 2026
प्रयागराज कमिश्नरेट की जार्जटाउन पुलिस ने फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की फर्जी और कूटरचित प्रशमन शुल्क रसीद बनाकर सीज वाहनों को रिलीज कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जार्ज टाउन इलाके से पकड़ा है।