बहराइच: बहराइच जिले में केंट, कैटर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बहराइच जिले में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे टेंट, कैटर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा है। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। उनका कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर के बढ़ाए गए रेट वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया है।