सिवनी: गोपालगंज में पति की पिटाई का वीडियो वायरल, दूसरी महिला के साथ मिलने के आरोप पर पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Jul 13, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के गोपालगंज गांव में एक महिला द्वारा अपने पति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि महिला ने पति को घर में दूसरी महिला के साथ मिलने पर मारपीट की। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी पूर्व से पारिवारिक विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे हैं। सोमवार को मामले की शिकायत के बाद पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।