Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

#हरदोई रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों की बड़ी कमी से यात्रियों को नहीं मिल रहे मौके पर टिकट यात्रा करने पर हो रही परेशानी

Hardoi, Hardoi | Jun 11, 2022

MORE NEWS

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, नेवादा लोचन गौशाला का हुआ निरीक्षण
.
#हरदोई: विकास खण्ड कोथावां की ग्राम पंचायत नेवादा लोचन स्थित गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा एवं अव्यवस्थाओं को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय दिखाई दिया। शुक्रवार 13 जून 2026 को नवागत पशु चिकित्सा अधिकारी कोथावां डॉ. अश्विनी गौतम ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि हाल ही में (द टेलीकास्ट न्यूज़) पर प्रकाशित समाचार में गौशाला परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं, मृत गौवंशों के अवशेष पड़े होने तथा उनकी उचित देखरेख न होने का मामला प्रमुखता से उठाया गया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि लाखों रुपये की लागत से लगाए गए निगरानी सिस्टम और अन्य सुविधाओं के बावजूद गौवंशों को अपेक्षित संरक्षण नहीं मिल पा रहा है। साथ ही केयरटेकर की अनुपस्थिति और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति को लेकर भी ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी गौतम ने गौशाला की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने गौवंशों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, चारा-पानी की उपलब्धता तथा देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के कर्मियों को निर्देश दिए। साथ ही केयरटेकर की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गौवंशों की निगरानी को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत नेवादा लोचन सचिव कमल तिवारी सहित ब्लॉक क्षेत्र के कई कर्मचारी एवं अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गौशाला संचालन में आने वाली समस्याओं की बारीकी से जानकारी ली तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि गौ संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए गौशालाओं में व्यवस्थाएं भी उसी स्तर की होनी चाहिए। लोगों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद गौशाला की स्थिति में सुधार होगा और गौवंशों को बेहतर देखभाल एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
094512 76006

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, नेवादा लोचन गौशाला का हुआ निरीक्षण . #हरदोई: विकास खण्ड कोथावां की ग्राम पंचायत नेवादा लोचन स्थित गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा एवं अव्यवस्थाओं को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय दिखाई दिया। शुक्रवार 13 जून 2026 को नवागत पशु चिकित्सा अधिकारी कोथावां डॉ. अश्विनी गौतम ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि हाल ही में (द टेलीकास्ट न्यूज़) पर प्रकाशित समाचार में गौशाला परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं, मृत गौवंशों के अवशेष पड़े होने तथा उनकी उचित देखरेख न होने का मामला प्रमुखता से उठाया गया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि लाखों रुपये की लागत से लगाए गए निगरानी सिस्टम और अन्य सुविधाओं के बावजूद गौवंशों को अपेक्षित संरक्षण नहीं मिल पा रहा है। साथ ही केयरटेकर की अनुपस्थिति और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति को लेकर भी ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी गौतम ने गौशाला की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने गौवंशों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, चारा-पानी की उपलब्धता तथा देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के कर्मियों को निर्देश दिए। साथ ही केयरटेकर की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गौवंशों की निगरानी को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत नेवादा लोचन सचिव कमल तिवारी सहित ब्लॉक क्षेत्र के कई कर्मचारी एवं अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गौशाला संचालन में आने वाली समस्याओं की बारीकी से जानकारी ली तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि गौ संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए गौशालाओं में व्यवस्थाएं भी उसी स्तर की होनी चाहिए। लोगों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद गौशाला की स्थिति में सुधार होगा और गौवंशों को बेहतर देखभाल एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज 094512 76006

Hardoi, Hardoi | Jun 12, 2026

सात चोरी की बाइकों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

सात चोरी की बाइकों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Hardoi, Hardoi | Jun 12, 2026

सरकारी जमीन पर खड़े हरे पेड़ो के कटान पर उठे सवाल! अनुमति से पहले ही चला आरा!
.
#हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में सरकारी भूमि पर खड़े एक पेड़ के कटान का मामला चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि संबंधित विभागों की आवश्यक अनुमति और निर्धारित औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही पेड़ पर आरा चला दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकारी भूमि पर स्थित पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग समेत संबंधित अधिकारियों की अनुमति आवश्यक होती है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर पेड़ काटे जाने की चर्चा क्षेत्र में तेज हो गई है।

मामले को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि यदि कटान की अनुमति ली गई थी तो संबंधित अभिलेख सार्वजनिक किए जाएं, और यदि अनुमति नहीं थी तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। पर्यावरण संरक्षण और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर भी स्थानीय नागरिकों ने चिंता जताई है। 

सूत्रों के अनुसार, प्रकरण की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि पेड़ कटान किसके निर्देश पर और किन परिस्थितियों में किया गया।

क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी संपत्ति और पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला माना जा सकता है।
#TheTelecast

सरकारी जमीन पर खड़े हरे पेड़ो के कटान पर उठे सवाल! अनुमति से पहले ही चला आरा! . #हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में सरकारी भूमि पर खड़े एक पेड़ के कटान का मामला चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि संबंधित विभागों की आवश्यक अनुमति और निर्धारित औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही पेड़ पर आरा चला दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकारी भूमि पर स्थित पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग समेत संबंधित अधिकारियों की अनुमति आवश्यक होती है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर पेड़ काटे जाने की चर्चा क्षेत्र में तेज हो गई है। मामले को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि यदि कटान की अनुमति ली गई थी तो संबंधित अभिलेख सार्वजनिक किए जाएं, और यदि अनुमति नहीं थी तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। पर्यावरण संरक्षण और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर भी स्थानीय नागरिकों ने चिंता जताई है। सूत्रों के अनुसार, प्रकरण की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि पेड़ कटान किसके निर्देश पर और किन परिस्थितियों में किया गया। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी संपत्ति और पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला माना जा सकता है। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jun 12, 2026

दीवार विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के कई लोग घायल
.
#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के इटिहा पुरवा गांव में लंबे समय से चल रहा दीवार एवं भूमि विवाद शुक्रवार को हिंसक रूप ले बैठा। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के उत्तम सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह का आरोप है कि गाटा संख्या 289 की भूमि पर विपक्षी पक्ष द्वारा लंबे समय से कब्जा किया गया है तथा वहां दीवार का निर्माण भी कराया गया है। इस संबंध में पूर्व में कई बार कोतवाली बेनीगंज में शिकायत की गई थी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाकर यह सहमति कराई गई थी कि राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश होने तक कोई भी पक्ष निर्माण कार्य नहीं करेगा।
बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी पर बयान दर्ज कराने गए द्वितीय पक्ष के लोग वापस गांव लौटे तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई महिला-पुरुष घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची बेनीगंज पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली बेनीगंज में लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

दीवार विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के कई लोग घायल . #हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के इटिहा पुरवा गांव में लंबे समय से चल रहा दीवार एवं भूमि विवाद शुक्रवार को हिंसक रूप ले बैठा। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के उत्तम सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह का आरोप है कि गाटा संख्या 289 की भूमि पर विपक्षी पक्ष द्वारा लंबे समय से कब्जा किया गया है तथा वहां दीवार का निर्माण भी कराया गया है। इस संबंध में पूर्व में कई बार कोतवाली बेनीगंज में शिकायत की गई थी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाकर यह सहमति कराई गई थी कि राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश होने तक कोई भी पक्ष निर्माण कार्य नहीं करेगा। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी पर बयान दर्ज कराने गए द्वितीय पक्ष के लोग वापस गांव लौटे तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई महिला-पुरुष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बेनीगंज पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली बेनीगंज में लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 12, 2026

थाना टड़ियावां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 281/2026 धारा 302/352/351(3) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में-
@Igrangelucknow
@Uppolice
@dgpup
@adgzonelucknow https://t.co/2Iq3EBAB9X

थाना टड़ियावां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 281/2026 धारा 302/352/351(3) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में- @Igrangelucknow @Uppolice @dgpup @adgzonelucknow https://t.co/2Iq3EBAB9X

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 12, 2026