अरवल: समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम की अहम बैठक, मतदाता सूची सुधारीकरण पर हुई चर्चा
Arwal, Arwal | Aug 1, 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय, अरवल में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर समीक्षा बैठक हुई। सभी ईआरओ और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 1 से 31 अगस्त के बीच प्राप्त दावों और आपत्तियों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें। बीएलओ टीम द्वारा घर-घर जाकर दस्तावेज इकट्ठा कर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।