अरवल: दानापुर के नए डीआरएम से रेलवे संघर्ष समिति ने की जनता की मांग, बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेल लाइन जल्द शुरू करने का आग्रह
Arwal, Arwal | Aug 1, 2025 दानापुररेल मंडल के नए डीआरएम विनोद कुमार के बुलावे पर रेलवे संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल डीआरएम ऑफिस पहुंचा। मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव, संरक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह और सहसंयोजक धनंजय कुमार ने बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेलवे लाइन पर जल्द कार्य शुरू करने की मांग को लेकर डीआरएम से विस्तार से चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। नई रेल लाइन की मांग पर सकारात्मक आश्वासन मिला