अरवल: डीएम की अध्यक्षता में मतदाता सूची के प्रारूप का हुआ प्रकाशन, 30 हजार से अधिक वोटरों के नाम हटे
Arwal, Arwal | Aug 1, 2025 जिले में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बड़ी संख्या में फर्जी या अमान्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार गौरव ने बताया कि मृत, स्थानांतरित और दोहरे नाम वाले लगभग 30 हजार से अधिक मतदाताओं को सूची से हटाया गया है। पहले जिले में कुल मतदाता संख्या 5.44 लाख थी, जो अब घटकर लगभग 5.11 लाख रह गई है