अरवल: समाहरणालय में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा आयोजित जनता दरबार में कई समस्याओं का समाधान
Arwal, Arwal | Aug 1, 2025 समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिला पदाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया और शेष समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।