सहारनपुर: कलक्ट्रेट पहुंचे परिवार का आरोप, दबंगों ने घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम हसनपुर दरा निवासी एक परिवार सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचा और हुस्नी पत्नी मोहम्मद हनीफ ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी दबंग और भू-माफिया प्रवृत्ति के हैं, जो लंबे समय से उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं।