बिहारीगंज: इश्तिहार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इश्तिहार वारंटी रमन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।आरोपी मधुकरचक पंचायत के वार्ड नंबर-2 का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ न्यायालय से इश्तिहार वारंट जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात उसे गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष लव कुश कुमार ने बताया की कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेजा गया