अनूपपुर: जैतहरी-अमरकंटक रोड पर बिना बीमा और नियम तोड़ने वालों से हुई ₹22 हजार की वसूली
जिला परिवहन अधिकारी अनूपपुर ने जैतहरी व अमरकंटक रोड पर अभियान चलाकर 46 वाहनों की जांच की। नंबर प्लेट, परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी समेत दस्तावेजों की जांच में 10 वाहन दोषी पाए गए, जिनसे ₹22,000 शमन शुल्क वसूला गया। चालकों को बिना बीमा वाहन न चलाने, HSRP नंबर प्लेट लगाने व पिकअप में सवारी न बैठाने के निर्देश दिए गए। अभियान जारी रहेगा।