गुमला: शौच के लिए खेत जा रही महिला को हरे रंग के विषैले सांप ने लिपटकर काटा, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jun 6, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के बारडीह गांव निवासी 22 वर्षीय रंथि देवी को विषैले सांप के काटने से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार रात की बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंथि देवी शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा हरे रंग का एक सांप अचानक बाहर निकलकर उनके पैर से लिपट गया और काट लिया।