बेगूसराय: जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 18-25 अप्रैल तक होगा नामांकन, शनिवार को DM की अध्यक्षता में होगी कार्यशाला
बेगूसराय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 18 से 25 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने में अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 13 अप्रैल को कारगिल भवन में बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि नामांकन करवाने वाले व्यक्ति कार्यशाला में शामिल हो सकते हैं।