बेगूसराय: वीरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद, SP ने दी जानकारी
वीरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की गई एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान चेरियाबरियारपुर थाना में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है. पुलिस विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है.