बेगूसराय: नारायण पीपर में 208.75 लीटर अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने किया बरामद, SP ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति
छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर में 208.75 लीटर अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद किया है. एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर में 208.75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया.