बेगूसराय: ITI कैंपस में जॉब कैम्प का हुआ आयोजन, 80 रिक्तियों के विरुद्ध 26 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर हुआ चयन
संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जिला नियोजनालय द्वारा जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 80 रिक्तियों के विरुद्ध 26 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर ही चयनित किया गया. इस बात की जानकारी जिला नियोजनालय पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड द्वारा आज जॉब कैम्प का आयोजन किया गया था.