छीपाबड़ोद: छीपाबडौद कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
छीपाबड़ौद । राजस्थान की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत होने का गौरव रखने वाला छीपाबड़ौद वर्तमान में गंदगी के भीषण संकट से जूझ रहा है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले 4-5 दिनों में पूरे कस्बे की गलियां और मोहल्ले कचरे के ढेरों में तब्दील हो गए हैं। नालियों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे आमजन का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों और वार्ड प