होली पर्व को लेकर बंधुआ कुरावा थाना परिसर में सोमवार करीब 1 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व अन्य लोग उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाएं।