हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ घर में कुछ कर कई लोगों ने किया बलात्कार, मुकदमा हुआ दर्ज
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ घर में घुसकर कई लोगों ने बलात्कार कर दिया। कोतवाली पर सुनवाई न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।