गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर गामा-1 में पानी की पाइपलाइन फटने से मचा हड़कंप, आस-पास के क्षेत्र में जल आपूर्ति हुई बाधित
ग्रेटर नोएडा में स्थित सेक्टर गामा-1 में शनिवार को उस वक्त मच गया जब अचानक पानी की पाइप लाइन फट गई। जिसकी वजह से गैलनों पीने का पानी सड़क पर बहने लगा। वही लंबे समय तक आसपास की क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित रही। मौके पर पहुंचे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही जल आपूर्ति सुचारू की जाएगी।