नीमच नगर: भाटखेड़ा चौराहे पर फूटी पानी की पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद; राहगीरों ने बनाया वीडियो
नीमच शहर के समीप स्थित भाटखेड़ा चौराहे पर सोमवार शाम को उस वक्त अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब मुख्य मार्ग के किनारे से गुजर रही पानी की पाइपलाइन अचानक फूट गई। पाइपलाइन में पानी का बहाव इतना तेज था कि वह किसी तेज फव्वार की तरह ऊपर की ओर उछलने लगा, जिससे चौराहे पर एक अद्भुत दृश्य बन गया। इस नजारे को देखने के लिए राहगीर रुक गए