नीमच नगर: नीमच: हाई-टेक 'वॉकी-टॉकी गैंग' का पर्दाफाश, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, एसपी ने कंट्रोल रूम में की प्रेस वार्ता
नीमच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। नीमच केंट और नीमच सिटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली एक अंतर्राज्यीय गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इस सनसनीखेज खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शातिर गिरोह चोरी के दौरान हाई-टेक तरीके अपनाता था।