नीमच नगर: नीमच में स्कूटी पर स्टंट रोकने पर युवक ने पुलिसकर्मी से की हाथापाई, शोरूम चौराहे पर बवाल, थाने में एफआईआर
नीमच शहर के व्यस्ततम शोरूम चौराहा पर रविवार देर शाम स्कूटी से जानलेवा स्टंट कर रहे एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान से न केवल बदतमीजी की, बल्कि सरेआम उससे धक्का-मुक्की और मारपीट भी कर डाली। युवक स्कूटी को बीच चौराहे पर टेढ़ा-मेढ़ा करके खतरनाक स्टंट कर रहा था, जिससे ट्रैफिक जाम और राहगीरों को खतरा था। चौराहे पर तैनात एक पुलिस जवान ने उसे रोका।