महाराजगंज: बल्दी खेड़ा में मामूली घरेलू विवाद में लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों से तीन लोग घायल, मुकदमा दर्ज
3 जून बुधवार की सुबह 10 बजे मारपीट में घायल पीड़ित दोनों पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।मामूली घरेलू विवाद मे दोनों पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हो गई। एक पक्ष से एक महिला एवं दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई । दोनों पक्षों से घायलों का इलाज व मेडिकल किया गया।