फैज़ाबाद: अयोध्या के नगर कोतवाली के बछडा सुल्तानपुर निवासी के खेत में गिरा बिजली का तार, भैंस की हुई मौत
शहर के बछड़ा सुल्तानपुर निवासी जवाहिर लाल यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह भैंस चराने के लिए निकले थे। उनके खेतों से होकर कॉलोनियों में अवैध रूप से गई बिजली लाइन से एक केबिल टूट कर खेत में गिरी थी। खेत में पानी भरा होने की वजह से उसमें उतरे करंट में चपेट में आकर उनके भैंस की मौत हो गई। अवर अभियंता अशोक कुमार सिंह के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया।