बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने निजी अस्पताल से गायब हुए बच्चे को किया बरामद, दो लोगों को किया गिरफ्तार
बारादरी थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल से गायब हुए बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में कार्यवाही करते हुए अस्पताल के कर्मचारी व उसके साथी को पुलिस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीलीभीत के रहने वाले सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा कर दिया है।