बरेली: शाही थाना पुलिस ने अफीम तस्करी करते पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
शाही थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 266 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। काफी लंबे समय से दोनों लोग अफीम तस्करी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में अफीम तस्करी की वारदातों को अंजाम देने लगे।