बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में कलयुगी बेटे ने पिता पर डंडे से किया हमला, पुलिस से शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में कलयुगी बेटे ने पिता के सिर पर डंडा मार कर घायल कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है । थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।