बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र के सिरौली कस्बे में जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला को पीट-पीट कर किया घायल
सिरौली थाना क्षेत्र के सिरौली कस्बे में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट के दौरान महिला को गंभीर चोटे आई हैं। जिसको उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।