झाडोल: सोम-करेल मार्ग पर बाइक और कार की भिड़ंत एक की मौत दो गंभीर घायल।
फलासिया क्षेत्र के सोम-करेल मार्ग के बीच शाम को एक कार एवं बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, दो को गंभीर अवस्था में उदयपुर रेफर किया गया। मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाड़ोल की मोर्चरी में रखवाया गया है।