अनूपपुर: मानसून की धीमी रफ्तार से खरीफ बुवाई प्रभावित, 1.90 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले 1.20 लाख हेक्टेयर में ही हुई बुवाई
जिले में कमजोर मानसून और सामान्य से करीब 200 मिमी कम वर्षा होने के कारण खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। कृषि विभाग द्वारा निर्धारित 1 लाख 90 हजार 600 हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले अब तक लगभग 1 लाख 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ही बुवाई हो सकी है। हालांकि पिछले एक सप्ताह में हुई लगातार हल्की बारिश से किसानों ने धान की रोपाई में तेजी दिखाई ।