फतुहा: कच्ची दरगाह स्थित हजरत मखदूम शाह शहाबुद्दीन पीर जगजोत के 781वें उर्स पर उमड़ी आस्था
Fatwah, Patna | May 10, 2026 कच्ची दरगाह स्थित हजरत मखदूम शाह सहाबुद्दीन पीर जगजोत के 781 वां उर्स पर आस्था का सैलाब उमड पड़ा है। यह मजार गंगा जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सद्भाव का जीवंत प्रतीक है। विभिन्न समुदायों के बीच यहां आपसी भाईचारा देखने को मिल रहा है। हिंदू मुस्लिम सभी आकर इस मजार पर माथा टेक रहे हैं। चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ मांग रहे हैं। हर मांगने वालो का मुराद पुरा होता है।