जगदलपुर: शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा में महतारी वंदन पर कार्यक्रम का आयोजन,गृहमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा परिसर में राज्य शासन की नवीनतम महतारी वंदन योजनान्तर्गत सहायता राशि के हस्तांतरण वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के एक लाख 94 हजार से ज्यादा मातृशक्तियों को 19 करोड़ 41 लाख से अधिक राशि उनके बैंक खातों में पहली किश्त हस्तांतरित किया गया।